विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय कांडी में गुरुवार को प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। यहां पर्यवेक्षक के रूप में बीआरपी जयप्रकाश लाल, सीआरपी धर्मेन्द्र कुमार दुबे व अरुण कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों का नाम आया। सदस्यों द्वारा मतदान किया गया। इसमें पंकज कुमार को 8 व रविन्द्र साह को 4 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के लिए पंकज कुमार को चयनित किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए ज्ञांती देवी का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
संयोजिका पद के लिए भी दो उम्मीदवारों का नाम आया। इसमें मीना देवी को 7 व सफ़ीना बीबी को 5 मत प्राप्त हुए। संयोजिका पद के लिए मीना देवी को चयन किया गया।
बता दें कि उक्त विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन छह बार विवाद के कारण निरस्त हो गया था। इस बार चुनाव में पारदर्शिता व शांति व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी के रूप में राजस्व कर्मचारी गणेश सिंह चौधरी को प्रतिनियुक्ति किया गया था।
शांति व्यवस्था के लिए कांडी थाना एएसआई मनोज राम दलबल के साथ उपस्थित थे। कांडी पंचायत मुखिया विजय राम, जिला परिषद सदस्य सुषमा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार, प्रधानाध्यापक नीरंजन साहू सहित विद्यालय पोषक क्षेत्र के कई अभिभावक भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


