- जिला ग्रामीण विकास शाखा के निदेशक के निरीक्षण में खुलासा
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला ग्रामीण विकास शाखा के निदेशक (लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन) विद्या भूषण कुमार ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल की स्वच्छता, चिकित्सीय सेवाएं, दवा उपलब्धता, प्रसव सुविधा एवं आपातकालीन सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान सर्जिकल एवं कैदी वार्ड में कुल 44 मरीज भर्ती पाए गए। ओपीडी में अपराह्न 4:15 बजे तक 600 मरीजों का निबंधन और 15 आयुष्मान कार्ड निर्गत किए जा चुके थे।
शिशु वार्ड में 18 बच्चे भर्ती थे। ऑपरेशन थियेटर एवं किचन रूम स्वच्छ पाए गए। आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता दर्ज की गई। अस्पताल में 650 प्रकार की दवाएं एवं जन औषधि केंद्र में 65 प्रकार की दवाएं उपलब्ध थीं।
प्रसव कक्ष में अपराह्न तक 8 प्रसव (6 सामान्य एवं 2 सी-सेक्शन) संपन्न हुए। सभी प्रसूता महिलाएं चिकित्सकीय निगरानी में रखी गईं। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में 161 मरीज भर्ती थे।
आपातकालीन सेवाओं की स्थिति संतोषजनक पाई गई। 75 मरीजों को विभिन्न प्रखंडों में एम्बुलेंस सुविधा प्रदान की गई। एक्स-रे एवं लैब सेवाएं 24×7 संचालित पाई गईं। रोगियों एवं उनके परिजनों ने अस्पताल की सेवाओं पर संतोष जताया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सर्जिकल वार्ड में नाली की सफाई के अभाव में बदबू की समस्या है, जिसे तत्काल सुधारने का निर्देश दिया गया। यह भी पाया गया कि अस्पताल प्रबंधक अपने कक्ष से अनुपस्थित थे।
ब्लड बैंक का नवीनीकरण तीन वर्षों से लंबित है, जिसके कारण वर्तमान में ब्लड ट्रांसफ्यूजन पर रोक लगाई गई है। हालांकि ब्लड डोनेशन कैंप पूर्ववत जारी रहेगा। सभी जांचें रिम्स, रांची से कराई जाएंगी।
निरीक्षण के उपरांत श्री कुमार ने निर्देश दिया कि अस्पताल के ओपीडी क्षेत्र में अतिरिक्त कुर्सियों की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को बैठने में सुविधा हो।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK



 
						 
						