यूके। यूके के लेमिंगटन शहर में दस वर्षो से रह रही रांची की रातू रोड निवासी मनीषा ने पहली बार पवित्र छठ पर्व का अनुष्ठान किया। मनीषा पेशे से शिक्षिका है। इस महापर्व को मनाने में पति संतोष उपाध्याय, पुत्र श्रेयस और पुत्री अराध्या का भी सहयोग रहा। उनके पति संतोष पतरातु के निवासी हैं।
मनीषा बताती है कि इस वर्ष बर्मिंघम में आयोजित सामूहिक छठ महापर्व में भाग लेने का अवसर मिला। “बिहारीज़ बियॉन्ड बाउंड्रीज़” नामक संस्था द्वारा दूसरे वर्ष बर्मिंघम के श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में सामूहिक छठ उत्सव का आयोजन किया गया।
संस्था ने 26 से 28 अक्टूबर 2025 तक सामूहिक छठ पर्व उत्सव का आयोजन किया। इसमें भारत के बिहार, झारखंड एवं पूर्वी राज्यों के करीब 500 श्रद्धालुओं और 20 छठ व्रतियों ने भक्तिभाव और श्रद्धा से भाग लिया।
इस सामूहिक छठ अनुष्ठान में मनीषा सहित 20 व्रतियों ने भक्तिपूर्ण माहौल में शाम और सुबह में सूर्य देव एवं छठ माता का निर्जला पूजन और अराधना की। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी और उदयगामी भगवान भास्कर को जल एव॔ दूध का अर्घ्य अर्पित किया।
मनीषा ने बताया कि संस्था की प्रेरणा और सहयोग से विदेशी धरती में छठ पर्व मनाना काफी रोमांचकारी और अनूठा अनुभव रहा। छठ उत्सव में परिवार के सभी लोगों ने उत्साह और उमंग से भाग लिया।
विदेशी धरती में इस महापर्व के सामूहिक आयोजन में बिहार के नवीन, राकेश गुप्ता, ऋषिकेश और राजीव सिंह और बोकारो, झारखंड के अजय कुमार के अलावा सदस्यों का विशेष योगदान रहा। संस्था ने यूके के शहरों में ठेकुआ महाप्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


