प्रधानमंत्री ने जारी किया 100 रुपये का सिक्का, मिलेगा यहां से

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। विश्व की सबसे बड़ी स्वयंसेवी संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विजयादशमी पर अपने गौरवमई यात्रा के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर इस स्मृति को संरक्षित करने के लिए भारत सरकार ने विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया। इसका लोकार्पण 1 अक्टूबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्‍ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में किया।

सिक्को का संग्रह और अध्यन करने वाले प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार यह सिक्का 40 ग्राम शुद्ध चांदी से बना है। भारत सरकार की कोलकता टकसाल में बने इस सिक्के पर एक तरफ भारत माता को सेल्यूट करते तीन स्वयंसेवक दिखाए गए है।

सिक्‍के की ऊपरी परिधि पर हिंदी और निचली परिधि पर अंग्रेजी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष लिखा है। भारत माता के चित्र के नीचे संस्कृत की एक पंक्ति “राष्ट्राय स्वाहा, इदं राष्ट्राय इदं न मम”  उकेरी गई है।

सिक्के की दूसरी तरफ अशोक स्तम्भ अंकित है, जिसके नीचे रुपए के प्रतीक चिन्ह के साथ मूल्यवर्ग 100 लिखा है। इसके दाएं और बाएं हिंदी एवं अंग्रेजी में भारत लिखा है।

वहीं 5 रुपए का एक डाक टिकट जो प्रधानमंत्री ने जारी किया। इस स्मारक डाक टिकट पर 1963 की परेड का दृश्य और आरएसएस द्वारा आपदा प्रबंधन और सेवा कार्यों को दिखाया गया है।

संघ के शताब्दी वर्ष में जारी यह डाक टिकट और स्मारक सिक्का, संघ की राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा की सौ वर्षीय यात्रा के प्रतीक बनकर इतिहास में दर्ज होंगे।

सुधीर के अनुसार देश भर में सिक्को का संग्रह करने वालो के अलावा भाजपा, आरएसएस और राष्ट्रवादी विचारधारा के लोग इस सिक्के को लेकर बहुत उत्साहित है। ऐसा पहलीबार हुआ है कि किसी सिक्के पर भारत माता का चित्र अंकित हुआ है।

यह सिक्का कभी प्रचलन में नहीं आयेगा। कुछ समय पश्चात भारत सरकार की कोलकता टकसाल द्वारा इस सिक्के की ऑनलाइन बिक्री शुरू की जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *