रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी, कही ये बात

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर ये जानकारी दी। ट्वीट में उन्होंने ये भी लिखा कि उनके संपर्क में आए लोग खुद को आइसोलेट कर लें और तुरंत टेस्ट करवाएं। देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में लगातार चौथे दिन 1 लाख से ज्यादा डेली केस सामने आए हैं।

रोजाना तेजी से बढ़ रही नए मरीजों की संख्या तीसरी लहर में पहली बार 1.80 लाख तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 79 हजार 554 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हुई है। 46,441 लोग रिकवर हुए हैं। पॉजिटिविटी रेट 13.29% हो गयी है।