गणपत लाल चौरसिया
गुमला। गुमला जिला में महिलाओं की उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के क्रम में बिशुनपुर प्रखंड परिसर में ‘क्रिस्प’ आलू चिप्स प्रसंस्करण इकाई, पीवीटीजी वन धन विकास केंद्र, जेहनगुटवा का शुभारंभ किया गया। इस इकाई का संचालन 95 दीदियों द्वारा किया जाएगा। इसका उद्घाटन उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने 8 अक्टूबर को किया।
उप विकास आयुक्त ने इस अवसर पर कहा कि यह पहल महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रखंड विकास पदाधिकारी बिशुनपुर ने महिलाओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए उत्साहित किया। उन्हें अपने कार्य में निरंतर मेहनत व लगन बनाए रखने की बात कही।
जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेन्द्र जरिका ने व्यापार के गूढ़ पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने अपनी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, मेहनत और लगन के बल पर आगे बढ़ने और बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए खुद को तैयार करने के महत्व पर बल दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK