विश्वजीत कुमार रंजन
विशुनपुरा (गढ़वा)। विजयदशमी के पावन पर्व पर विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह ने क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक बुराइयों के अंत का प्रतीक है।
थाना प्रभारी ने अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की विजय सुनिश्चित की थी, उसी प्रकार आज के दौर में महिलाओं से संबंधित अपराध, अंधविश्वास, भ्रष्टाचार, कुरीतियां और बेरोजगारी ही आधुनिक रावण हैं। हमें विजयदशमी पर इनका दहन करने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विजयदशमी का वास्तविक अर्थ तभी पूरा होगा, जब समाज में व्याप्त बुराइयों का अंत होगा और हर नागरिक अच्छाई का मार्ग चुनेगा।
राहुल सिंह ने कहा कि दशहरा हमें यह प्रेरणा देता है कि असत्य, अन्याय और पाप चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसका अंत निश्चित है। इसलिए यह पर्व केवल रावण दहन या मेलों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे समाज को सुधारने और नई दिशा देने का पर्व माना जाना चाहिए।
थाना प्रभारी के इस संदेश का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने स्वागत किया। प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा कि महिला उत्पीड़न और अपराध के खिलाफ हर व्यक्ति को आगे आना होगा, तभी हमारी बेटियों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा।
बीडीसी प्रतिनिधि भुनेश्वर राम ने कहा कि अंधविश्वास और भ्रष्टाचार जैसी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए प्रशासन और जनता को मिलकर एकजुट प्रयास करना होगा।
शिक्षक अशोक कुमार मेहता ने कहा कि युवाओं को बेरोजगारी और कुरीतियों के खिलाफ जागरूक होकर आगे बढ़ना चाहिए। जब युवा शक्ति जागेगी तभी समाज में सकारात्मक बदलाव संभव होगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK