लंदन। बिहार कनेक्ट यूके समूह छठ महापर्व का आयोजन कर रहा है। लंदन के हाउंसले स्थित ब्रह्मर्षि मिशन आश्रम में 18 महिला एवं 2 पुरुष छठ व्रती सपरिवार पधारें।
कड़ाके की ठंड में व्रती ने मिलकर मिट्टी का नया चूल्हा तैयार किया। इसमें लकड़ी जलाकर पीतल के बर्तन में चावल और गुड़ का खीर बनाया। साथ ही गेंहू के आटे की रोटी बनाई।
सभी व्रतियों ने मिलकर पवित्र दीप जलाकर खीर और रोटी का भोग छठी मईया को लगाया। विधि विधान से पूजा अर्चना की। मौके पर छठी मईया के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
पूजा अर्चना के बाद सभी 20 व्रतियों ने श्रद्धा के साथ पवित्र खरना प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद 36 घंटे निर्जला रहकर तन, मन और आत्मा से शुद्ध होकर छठ पर्व मनाने का संकल्प लिया। अपनी मनोकामना को छठी मईया को समर्पित किया।
इससे पहले व्रतियों ने ब्रह्मऋषि आश्रम मंदिर में पूजा अर्चना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह निर्जला उपवास अत्यंत पवित्र और शारीरिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है।
दूसरे दिन ब्रह्मर्षि मंदिर में छठ पूजा को देखने एवं आशीर्वाद लेने के लिए करीब 700 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। सभी श्रद्धालुओं के लिए सात्विक भोजन और पेय वस्तुओं का व्यवस्था की गई है, ताकि सभी भक्ति के साथ पूजा में शामिल हो सकें।
परदेश में छठ महापर्व का यह उतसव श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम है, जिसमें सभी श्रद्धालुगण अपनी परंपराओं का अनुपालन कर रहे हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के डायरेक्टर्स हिनू, रांची के कैप्टेन ओम प्रकाश, बिहार के विजय राय, उदेश्वर सिंह, डॉ वीरेन्द्र राय और राजीव सिंह व संस्था से जुड़े स्वयंसेवक सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


