रांची। शुक्रवार को बड़ी खबर रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से सामने आई है, जहां अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद आठ जेलकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
जेल में बंद कैदियों से मुलाकात करवाने के नाम पर पैसे उगाही करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। इस बार चर्चित अवधेश सिंह को भी जेल आईजी ने निलंबित कर दिया है।
बताते चलें कि, जेल में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार का कड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। हजारीबाग जेल के आधा दर्जन कर्मियों को सस्पेंड करने और एक को जेल भेजने के बाद अब रांची जेल में भी बड़ी कार्रवाई की गई है।
रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के 8 कर्मियों के खिलाफ जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। जेल में बंद कैदियों से मुलाकात करने आनेवाले मुलाकातियों से पैसे लेने के आरोप में ये पूरी कार्रवाई की गई। इस मामले में जेल अधीक्षक और सहायक जेलर को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है।
वहीं चीफ हेड वार्डन अवधेश कुमार और रिजर्व हेड वार्डन विनोद कुमार को मॉनिटरिंग में लापरवाही के आरोप में निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
जेल क्लर्क प्रमिला कुमारी (कैदियों की चिट्ठी दबाने और लापरवाही के आरोप), निरल टोप्पो को मुलाकातियों से गड़बड़ी के आरोप में निलंबित किया गया है। वहीं संविदा पर कार्यरत दो पूर्व सैनिकों को भी बर्खास्त कर दिया गया है।
झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच करवाई गई थी। जांच में जो लोग भी दोषी मिले हैं सब पर कार्रवाई की गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK