जयपुर। राजस्थान में बड़ा हादसा हुआ है। इस घटना में 20 लोग जिंदा जल गए हैं। कई लोग घायल हो गए हैं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह घटना राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर घटी। मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता की घोषणा की गई है।
जानकारी के मुताबिक यात्री बस जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी। हाईवे पर यात्री बस में अचानक आग लग गई। इसमें 57 लोग सवार थे। काफी यात्रियों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस घटना में अब तक 20 लोगों की मौत होने खबर आई है। मृतकों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है, इसमें 20 लोगों की मौत हो गई है। हमारी सरकार उनके साथ है। मुख्यमंत्री उस घटनास्थल पर गए। घायलों के इलाज के निर्देश दिए। यह बहुत दुखद घटना है। गाड़ी नई थी, इसकी फिटनेस 30 सितंबर, 2027 तक है। गाड़ी में क्या तकनीकी खराबी थी, इसकी पूरी जांच टीम कर रही है। सरकार और हमारा विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई करेगा कि ऐसी घटना दोबारा न हो।
जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया, “यहां 19 शव और 16 घायल आए थे। डीएनए की पहचान के लिए प्रत्येक मृतक के 2 परिजनों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अभी तक 9 लोगों ने सैंपल दिए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। परिजनों से अपील है कि संयम बनाकर रखें।”
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “कल जैसलमेर और जोधपुर के बीच एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जहां एक बस में आग लग गई, जिससे लगभग 20 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। 16 लोगों को जोधपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।‘
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कल रात ही तुरंत PMNRF से मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता की घोषणा की। मुख्यमंत्री स्वयं घायलों से मिलने जैसलमेर और जोधपुर गए और उन्हें पूरी चिकित्सकीय सहायता मिले इसे सुनिश्चित किया। कल जब यह घटना मेरे संज्ञान में आई, तो मैंने अधिकारियों से बात की।
ये है वीडियो
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230 हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK