बादल फटने के बाद सिक्कम में अचानक आई बाढ़, भारी तबाही, देखें वीडियो

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

सिक्‍कम। बादल फटने के बाद सिक्‍कम के सिंगतम में अचानक बाढ़ आ गई। इससे भारी तबाही मची है। सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। खोज, बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। अचानक आई इस बाढ़ के कारण सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

पश्चिम बंगाल के मुख्‍य सचिव एचके द्विवेदी ने बताया कि तीस्ता बैराज से 3 शव बरामद किए गए हैं। शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हमने निकासी का काम शुरू कर दिया है।

मुख्‍य सचिव ने बताया कि कलिमपोंग के एक परिवार के 3 सदस्य को हम बचाकर ले आए थे। वे हमारे कैंप से वापस चले गए और फंस गए। हमने सेना की एक टुकड़ी भेजी है और वे उन्हें ढूंढने का प्रयास कर रही है।

कालिम्पोंग ब्लॉक-1 के सहकारी सभापति उत्तम राय ने कहा कि हालात बहुत नाजुक है। पूरा हाईवे क्षतिग्रस्त है। NH 10 बाधित है। हमारी टीम लोगों की मदद कर रही है। पुनर्वास का काम जारी है। NDRF की टीम बचाव अभियान में लगी हुई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।