देश के अगले CJI होंगे न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत, जानें उनकी यात्रा

नई दिल्ली देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने केंद्रीय विधि मंत्रालय से न्यायमूर्ति सूर्यकांत को अगला CJI नियुक्त करने की सिफारिश की है। मुख्‍य न्‍यायाधीश बीआर गवई 23 नवंबर, 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। इसके बाद न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत पद संभालेंगे।

न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत का जन्‍म 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा में हुआ। उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज, हिसार से स्नातक किया और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से कानून की डिग्री (LLB) प्राप्त की।

हरियाणा बार काउंसिल में वकील के रूप में 1984 में उनका नामांकन हुआ। हरियाणा सरकार के लिए एडिशनल एडवोकेट जनरल के रूप में कार्य किया।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वर्ष, 2004 में जज बने। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश 2018 में नियुक्त हुए।

न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत को 24 मई, 2019 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *