Jharkhand Weather : रांची। बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में 1 अक्टूबर को लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके अगले 12 घंटे में डिप्रेशन में बदलने की उम्मीद है। इसका प्रभाव कल यानी 2 अक्टूबर से झारखंड के विभिन्न जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 1 अक्टूबर, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों में धीरे-धीरे इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।
यहां होगी भारी बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार 2 अक्टूबर को धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम केंद्र के अनुसार 3 अक्टूबर को धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, लातेहार, बोकारो, हजारीबाग जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना नहीं है।
मौसम केंद्र के अनुसार 4 अक्टूबर को दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, चतरा, गढ़वा, पलामू जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
यहां बहुत भारी बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार 3 अक्टूबर को चतरा, गढ़वा, पलामू जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना नहीं है।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


