Jharkhand Weather : राज्‍य से 28 से 31 अक्‍टूबर तक इन जिलों में होगी भारी बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। एक गंभीर चक्रवातीय तूफान 28 अक्‍टूबर को बनने की संभावना है। इसका प्रभाव झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसके कारण राज्‍य में 28 से 31 अक्‍टूबर तक कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 26 अक्‍टूबर, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव होगा

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है। अगले 5 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

वज्रपात और आंधी की आशंका

राज्‍य में 28 से 31 अक्‍टूबर तक कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात हो सकता है। इसके साथ तेज हवा चल सकती है। इसकी स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

यहां बारिश होने की उम्‍मीद

केंद्र के अनुसार 27 अक्‍टूबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है।

यहां भारी बारिश संभव

केंद्र के अनुसार 28 अक्‍टूबर को सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, खूंटी एवं गुमला जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्‍मीद है।

29 अक्‍टूबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

30 अक्‍टूबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बाकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

31 अक्‍टूबर को गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *