Jharkhand: कुएं में मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल वाले घर छोड़कर हुए फरार

अपराध झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिला के इचाक थाना क्षेत्र के फुरक्का गांव में गुरुवार को एक नवविवाहिता का शव कुएं से बरामद हुआ। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है।

मृतका की पहचान 22 वर्षीय सरिता कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 15 महीने पहले ही हुई थी। सरिता के मायके वालों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

परिजनों का कहना है कि 15 माह पहले सरिता की शादी फुरक्का गांव निवासी पवन यादव के साथ हुई थी। शादी के दौरान ससुराल पक्ष की मांग के अनुसार दान-दहेज भी दिया गया था, लेकिन शादी के कुछ महीने बाद से ही ससुराल पक्ष मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर सरिता को प्रताड़ित किया जाता था।

उन्होंने बताया कि विवाद कई बार गांव की पंचायत में उठा और इसपर दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ, लेकिन उत्पीड़न का सिलसिला नहीं थमा।

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि बुधवार की रात को सरिता की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा ,तो पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही इचाक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद मृतका का पति पवन यादव, सास और ससुर घर छोड़कर फरार हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया। मायके पक्ष की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या, उत्पीड़न और साक्ष्य मिटाने से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

इस मामले में इचाक थाना प्रभारी राजदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि सरिता को दहेज के नाम पर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *