जमशेदपुर। झारखंड के घाटशिला उपचुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पूर्वी सिंहभूम जिले में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा छोड़कर झामुमो का दामन थाम लिया।
इन नेताओं ने गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। झामुमो में शामिल होने वालों में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्वी सिंहभूम भाजपा जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चक्रवर्ती, घाटशिला मंडल अध्यक्ष कौशिक सिन्हा, मुसाबनी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषार पात्रो, भाजपा के मीडिया प्रभारी सुरेश महली और जमशेदपुर के जंबू अखाड़ा अध्यक्ष बंटी सिंह प्रमुख हैं।
इनके साथ कई स्थानीय कार्यकर्ता भी झामुमो में शामिल हुए। सीएम हेमंत सोरेन ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि इनके अनुभव और सक्रियता से झामुमो संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार जनता के भरोसे और विकास की नीतियों पर कायम है और नए साथियों के जुड़ने से यह प्रतिबद्धता और सशक्त होगी।
कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी और जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू भी उपस्थित रहे। भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में निष्ठा व्यक्त की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


