पूर्व सिपाही अशोक शर्मा हिरासत में
हजारीबाग। बुधवार को बड़ी खबर झारखंड की हजारीबाग सेंट्रल जेल से आई है, जहां एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल और कार्रवाई हुई है। जेलर दिनेश वर्मा समेत कुल 12 लोगों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि जेल से जुड़े एक पूर्व सिपाही अशोक शर्मा को हिरासत में लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व सिपाही को पुलिस की एक टीम ने बिहार के जहानाबाद से हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा, जेल में अपनी सेवाएं दे रहे छह भूतपूर्व सैनिकों को भी उनकी नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई जेल आईजी के निर्देश पर की गई है।
जेलर और अन्य कर्मचारियों के निलंबन से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, जेल प्रशासन ने अभी तक जेलर दिनेश वर्मा के निलंबन के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
माना जा रहा है कि यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच के निष्कर्षों पर आधारित है। मामले की विस्तृत जांच अभी भी जारी है, जिसके पूरा होने के बाद ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा होने की संभावना है।
बताते चलें कि, हजारीबाग सेंट्रल जेल में इन दिनों कई हाई-प्रोफाइल कैदी बंद हैं, जो विभिन्न गंभीर मामलों में गिरफ्तार हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि कुछ कैदियों को जेल के भीतर असुविधाजनक सुविधाएं मुहैया कराने के मामले में यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
हालांकि, इस बात की भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि निलंबन और हिरासत की असल वजह क्या थी। फिलहाल कोई भी मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK