रांची। बड़ी खबर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से सामने आई है, जहां नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। इसी बीच हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार को सारंडा जंगल के जराइकेला के पास हुई है।
यह जंगल एशिया के सबसे घने जंगलों में से एक है। बताया जा रहा है कि घटना के समय सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान तलाशी अभियान चला रहे थे। आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए दोनों जवानों को इलाज के लिए राउरकेला अस्पताल भेजा गया।
बताते चलें कि, सारंडा जंगल, नक्सलियों की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यह क्षेत्र प्रतिबंधित माओवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) का गढ़ है। यहां सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस लगातार ऑपरेशन चला रही है। कई बार जवानों को सफलताएं भी मिली हैं।
पुलिस के अनुसार, इस इलाके में मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी और असीम मंडल जैसे शीर्ष माओवादी सक्रिय हैं, जिन पर एक-एक करोड़ रुपये का इनाम है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK