जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर से दुखद खबर सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद में एक युवक ने अपनी जान दे दी है। शहर के मानगो थाना क्षेत्र के दाईघुटु स्थित धोबी लाइन रोड नंबर 6 में शनिवार की देर शाम एक युवक ने आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान 20 वर्षीय विशाल प्रमाणिक के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था। उसका 1.5 साल का एक बेटा भी है। घटना के बाद परिवार समेत आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम किसी बात को लेकर विशाल का पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर वह गुस्से में घर के बाथरूम में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
जब काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर देखा गया, तो वह फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।
परिजन तुरंत उसे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब मामले की जांच के दौरान पारिवारिक तनाव और अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK