पिठोरिया। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी में दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। इसका उद्देश्य दादा-दादी, नाना-नानी और बच्चों के बीच के संबंध को मजबूत करना है। इस अवसर पर बरियातू स्थित वृद्धाश्रम चेशायर होम से 20 लोगों को आमंत्रित किया गया। स्कूल पिछले 3 साल से इस आश्रम से लोगों को आमंत्रित कर रहा है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आर्य समाज की अध्यक्षा सुशीला गुप्ता, एसएल गुप्ता, एलएमसी मेंबर पंकज पोद्दार, बीपीएससी के चेयरमैन वाईपी मिश्रा, एआरओ झारखंड जोन-बी एमके सिन्हा, एआरओ झारखंड जोन-जे एके मिश्रा, टीसीआई गोविंदपुर प्रिंसिपल एसके पाठक, डीएवी आनंद स्वामी की प्राचार्या रिशु चौधरी, उपस्थित थीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय की प्राचार्य किरण यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्या ने कहा कि आपसे ही घर के उजाले हैं। आप अपने घर के उस धागे के समान हैं, जो पूरे परिवार को एक मोतियों की माला में पिरो करके रखते हैं। उन्हें संस्कारित और सभ्य नागरिक बनाने में जीवन पर्यंत श्रम लगाते हुए दूसरी पीढ़ी को भी और बेहतर रूप से पोषित करते हैं।
नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, कक्षा 1 व 2 के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपने नृत्य द्वारा दादा-दादी, नाना-नानी और वहां उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। मंच संचालन भव्या मोहन एवं अनम रिज़वान ने किया। धन्यवाद शिक्षिका सुनीता साव ने दिया। अतिथियों के बच्चों को आशीर्वचन दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK