नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर आई है, जहां बिहार के 4 मोस्ट वांटेड अपराधियों का एनकाउंटर हुआ है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है।
बुधवार की देर रात रोहिणी इलाके में हुई मुठभेड़ में बिहार के 4 मोस्ट वांटेड अपराधी मार गिराए गए। मारे गए बदमाशों में गैंग का सरगना रंजन पाठक भी शामिल था।
आई जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात करीब 2:20 बजे पुलिस टीमों का 4 बदमाशों से बहादुर शाह मार्ग पर सामना हुआ। पुलिस के रोकने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में चारों को गोली लग गई।
सभी को तुरंत डॉ. बीएसए हॉस्पिटल, रोहिणी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मारे गए अपराधियों की पहचान रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) के रूप में हुई है। इनमें रंजन, बिमलेश और मनीष सीतामढ़ी, बिहार के निवासी थे, जबकि अमन ठाकुर करावल नगर, दिल्ली का रहने वाला था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये चारों लंबे समय से हत्या, लूट, रंगदारी और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों में शामिल थे। रंजन पाठक को बिहार पुलिस ने मोस्ट वांटेड सूची में रखा था और उस पर कई जिलों में केस दर्ज थे।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह ऑपरेशन काफी समय से प्लान किया जा रहा था। बिहार पुलिस से मिली इनपुट के आधार पर संयुक्त टीम ने इन अपराधियों का पीछा किया और अंततः बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान इन्हें ढेर कर दिया गया।
फिलहाल पुलिस ने इलाके को सील कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि बदमाश दिल्ली में किसी बड़ी वारदात की साजिश तो नहीं रच रहे थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK