- “साइबर जागृत भारत” अभियान के अंतर्गत हुआ साइबर सुरक्षा जागरुकता माह
रांची। सीसीएल ने राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे “साइबर जागृत भारत” अभियान के अंतर्गत अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरुकता माह के अवसर पर विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कर्मचारियों में साइबर हाइजीन और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार को प्रोत्साहित करना था। इन सभी गतिविधियों का समन्वय सीसीएल के सिस्टम्स विभाग ने किया।
इस पहल के तहत 29 अक्टूबर, 2025 को सीसीएल मुख्यालय और विभिन्न कमांड क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा जागरुकता क्विज़ प्रतियोगिता की गई। इसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइबर सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अपनी समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसके अलावा, 30 अक्टूबर, 2025 को सीसीएल मुख्यालय में कर्मचारियों के लिए “साइबर सुरक्षा जागरुकता” पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में पासवर्ड सुरक्षा, फिशिंग की पहचान, डेटा गोपनीयता और मोबाइल सुरक्षा जैसे व्यावहारिक एवं दैनिक जीवन से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।
साइबर हाइजीन अभियान के दौरान डिजिटल पोस्टर्स, वेबसाइट सेक्शन और सूचना बैनरों के माध्यम से भी जागरुकता संदेशों का प्रसार किया गया। इन संदेशों में “क्या करें और क्या न करें” जैसी उपयोगी दिशानिर्देश शामिल थे, जो कर्मचारियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


