लोहरदगा स्‍टेशन पर रुकेगी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, नोट करें टाइम

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची-नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्‍सप्रेस का लोहरदगा स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव होगा। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। अन्य स्टेशनों पर इन ट्रेनों की समय सारणी पूर्ववत रहेगी।

रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि‍ रांची-नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस का रांची रेल मंडल के लोहरदगा स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर अगले आदेश तक ठहराव दिया गया है।

ये है समय सारणी

1. ट्रेन संख्या 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 13 अगस्‍त, 2023 से अगले आदेश तक लोहरदगा स्टेशन पर ठहराव होगा। इस ट्रेन का लोहरदगा स्टेशन पर 13 अगस्‍त आगमन 18:10 बजे और प्रस्थान 18:12 बजे होगा।

2. ट्रेन संख्या 12454 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ 19 अगस्‍त, 2023 से अगले आदेश तक लोहरदगा स्टेशन पर ठहराव होगा। इस ट्रेन का लोहरदगा स्टेशन पर 20 अगस्‍त आगमन 08:20 बजे एवं प्रस्थान 08:22 बजे होगा।

3. ट्रेन संख्या 20407 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 17 अगस्‍त, 2023 से अगले आदेश तक लोहरदगा स्टेशन पर ठहराव होगा। इस ट्रेन का लोहरदगा स्टेशन पर 17 अगस्‍त से आगमन 19:30 बजे एवं प्रस्थान 19:32 बजे होगा।

4. ट्रेन संख्या 20408 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 16 अगस्‍त, 2023 से अगले आदेश तक लोहरदगा स्टेशन पर ठहराव होगा। इस ट्रेन का लोहरदगा स्टेशन पर 17 अगस्‍त से आगमन 06:53 बजे एवं प्रस्थान 06:55 बजे होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।