रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2025, विशेष अभियान 5.0’ का शुभारंभ 2 अक्टूबर को किया गया। इस अवसर पर सीसीएल मुख्यालय, दरभंगा हाउस स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक निलेंदु कुमार सिंह ने की।
मौके पर निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। यह अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक चलाया जाएगा। इसमें लंबित मामलों का निस्तारण, स्क्रैप एवं ई–वेस्ट प्रबंधन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विशेष अभियान 5.0 के तहत कंपनी मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों एवं परियोजनाओं में स्वच्छता अभियान, ई–वेस्ट निपटान, लम्बित फाइलों का निस्तारण और कार्यालय परिसरों को अधिक उत्तरदायी एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
सीसीएल का यह प्रयास कोल इंडिया लिमिटेड के राष्ट्रव्यापी विशेष अभियान 5.0 के अनुरूप है, जो परिचालन दक्षता को बढ़ाने और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK