पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें फिर बढ़ने वाली हैं। इनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई गयी है। दरअसल, भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी किये जाने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई गयी है।
29 अक्टूबर को बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित एक चुनावी रैली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला किया था।
राहुल गांधी ने कहा था कि चुनाव से पहले अगर 200 लोग कहें, तो पीएम मोदी वोट के लिए मंच पर नाचने लगेंगे, भारतनाट्यम भी कर लेंगे, लेकिन चुनाव जीतते ही गायब हो जायेंगे। नजर नहीं आयेंगे।
राहुल गांधी के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगबबूला हो गयी है। भाजपा की बिहार इकाई ने चुनाव आयोग के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
भाजपा ने अपनी शिकायत में कहा है कि राहुल की टिप्पणी मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123(4) और राजनीतिक मर्यादा का घोर उल्लंघन है। यह पीएम पद को नीचा दिखाने और मतदाताओं को भड़काने का प्रयास है।
भाजपा ने इसे हताशा में की गयी अभद्र टिप्पणी बताया है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर कोर्ट में वकील सुधीर ओझा ने राहुल के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है।
भाजपा ने मांग की है कि राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने को कहा जाये। उन्हें निर्धारित अवधि तक प्रचार करने पर बैन किया जाये।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


