पटना। हैरान कर देने वाली खबर बिहार की राजधानी पटना से सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी चूक हुई है।
यह घटना तब हुई, जब मुख्यमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। अचानक एक अज्ञात व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री के बेहद करीब पहुंच गया।
घटना के दौरान वह व्यक्ति अपने हाथ में पीला कागज लिए हुए था और सीधे मुख्यमंत्री की ओर बढ़ रहा था। यह अप्रत्याशित घटनाक्रम देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी थोड़ी देर के लिए अचंभित रह गए।
इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए उस व्यक्ति को पकड़ा और मुख्यमंत्री से दूर किया। यह घटना सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
मुख्यमंत्री जैसे ‘जेड-प्लस‘ (Z+) श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के इतने करीब कोई सामान्य नागरिक कैसे पहुंच सकता है? कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम थे, जिसमें पुलिसकर्मी और सादी वर्दी में सुरक्षाकर्मी तैनात थे।
इसके बावजूद, व्यक्ति का मुख्यमंत्री के इतने नजदीक पहुंच जाना दर्शाता है कि सुरक्षा व्यवस्था में कहीं न कहीं बड़ा तालमेल बिगड़ा है। इसको लेकर हड़कंप मच गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK