रांची। बड़ी खबर आई है, झारखंड मुक्ति मोर्चा अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगा। झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के इस घोषणा से झारखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
झारखंड के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने सोमवार को कहा कि झामुमो अब बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा। पार्टी किसी भी सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी और न ही महागठबंधन के किसी दल के पक्ष में प्रचार करने जाएगी।
कांग्रेस और राजद पर लगाया ये आरोप
मंत्री सुदिव्य कुमार ने कांग्रेस और राजद पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में सीट बंटवारे को लेकर झामुमो को लगातार उलझाए रखा गया और अंतिम समय तक स्पष्ट प्रस्ताव नहीं दिया गया। इससे आहत होकर पार्टी ने चुनावी मैदान से अलग होने का निर्णय लिया है।
झामुमो ने निभाई बड़े भाई की भूमिका
मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड में झामुमो ने बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए राजद और कांग्रेस को सम्मान दिया। उनके लिए कई सीटें छोड़ दीं। यहां तक कि झारखंड सरकार में मंत्री पद भी दिया। इसके बावजूद बिहार में झामुमो के साथ राजनीतिक छल किया गया। यह दुखद के साथ दुर्भाग्यपूर्ण भी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK