- वनबन्धु परिषद् की राष्ट्रीय माहिला समिति की वार्षिक बैठक संपन्न
रांची। वनबन्धु परिषद् की राष्ट्रीय माहिला समिति की वार्षिक बैठक का समापन 4 सितंबर को हुआ। सत्र का आरंभ श्रीमती जयश्री गोयल के स्वागत नृत्य से हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनिता जाजू ने स्वागत उद्बोधन दिया। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय समिति ने मंच पर अपना स्थान ग्रहण किया।
केंद्रीय सहमंत्री एवं राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर नीरज हिरोड़िया भी उपस्थित हुए। उन्होंने महिला समिति को एकजुट होकर कार्य करने का सलाह दी। साथ ही, हमें समाज में एक समान रहकर कार्य करने एवं परिवार, पर्यावरण की सुरक्षा की ओर आगे आकर कार्य करना है। समाज में छुआछूत की भावना को दूर करते हुए कार्य करना है, जिससे मेरा भारत समृद्धि एवं सशक्त बने।
श्री हिरोड़िया ने प्राचीन इतिहास से लेकर आज तक की परिस्थिति व्यवस्थाओं पर और प्रकाश डाला। गुरुकुल योजना द्वारा शहरी बच्चों में सनातन संस्कारों को विकसित करने की पहल पर जोर दिया।
समितियों की रिपोर्टिंग के साथ संस्था के विभिन्न आयामों पर अलग-अलग समिति सदस्यों ने विचार व्यक्त किये। सभी समिति को प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें बताया गया कि कैसे काम करना है। समाज को एक साथ लेकर चलना है।
सभी स्टेट से आए अच्छा काम करने वाली समिति को सम्मानित किया गया। सभी पदधारियों ने विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला। सचिव रेनू कनोडिया ने संचालन किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK