रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन यांत्रिक अभियंत्रण कर्मशाला (Mechanical Engineering Workshop) में बुधवार को किया गया। इस अवसर पर सृष्टि के दिव्य शिल्पी भगवान विश्वकर्मा को श्रद्धापूर्वक नमन कर विधि-विधान से पूजा की गई।
कार्यक्रम में महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. एस.बी. डांडिन, विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायाध्यक्ष, डीन, प्राध्यापक, सेक्शन इंचार्ज, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उनकी सहभागिता ने विश्वविद्यालय की समावेशी एवं सांस्कृतिक परंपरा को और अधिक सशक्त बनाया।
पूजन के दौरान औजारों, मशीनों एवं उपकरणों की निर्बाध कार्यप्रणाली और तकनीकी प्रगति हेतु मंगलकामना की गई। पूजा के सफल आयोजन में डॉ. वी.एन.एल. दुर्गा, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. रमेश कुमार सिंह, राहुल कुजूर एवं शैलेश शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK