बिहार से कालाबाजारी के लिए लाया गया यूरिया को हुसैनाबाद में जब्‍त

झारखंड अपराध
Spread the love

लक्ष्‍मी प्रसाद सिंह

पलामू। कालाबाजारी के लिए बिहार से लाए गए यूरिया को हुसैनाबाद प्रखंड के लौटनिया गांव से जब्त किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर हुसैनाबाद पुलिस ने कार्रवाई की। यूरिया लदा हुआ ट्रैक्टर को जब्‍त कर हुसैनाबाद थाना लाया।

इस संबंध में हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यूरिया खाद पकड़ा गया है। इस पर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए हुसैनाबाद अंचल अधिकारी के साथ मजिस्ट्रेट को भेजा गया है। जांच के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी लेने के लिए जब अंचल अधिकारी पंकज कुमार से मोबाइल पर संपर्क किया गया, तब उन्‍होंने फोन नहीं उठाया। फोन नहीं उठाना संदेह पैदा कर रहा है। मामले की लीपापोती की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार 600 बोरा यूरिया लोटनिया में ही सील किया है। इस मामले में एक युवक प्रियांशु उपाध्याय, पिता नागेंद्र उपाध्याय को पुलिस ने बीती रात हिरासत में लिया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK