मुठभेड़ में जेजेएमपी के दो सब जोनल कमांडर सहित तीन नक्‍सली ढेर

झारखंड अपराध मुख्य समाचार
Spread the love

  • पांच लाख का ईनामी भी मारा गया

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। झारखंड के गुमला जिला अन्तर्गत बिशुनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें तीन उग्रवादी मारे गए।

मारे गए नक्सलियों में दो सब जोनल कमांडर थे। इनमें से एक पर पांच लाख रुपए का ईनाम घोषित था। इस घटना को गुमला पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

बृजेश यादव की टीम से सामना

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि बिशुनपुर प्रखंड के जालिम ग्राम क्षेत्र में कुछ नक्सली जमा हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान हारि‍श बिन जमां ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना के सत्यापन और कार्रवाई का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

इस दौरान पुलिस का सामना जेजेएमपी के बृजेश यादव की टीम के साथ हुआ। यह एनकाउंटर बिशुनपुर के केचकी स्थित रोगरीटोली के घने जंगल में हुआ। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में तीन नक्सली ढेर हो गए।

मृत नक्सलियों की हुई पहचान

मृतक नक्‍सलियों की पहचान लालू लोहरा, छोटू उरांव और सुजीत उरांव के रूप में हुई है। लालू लोहरा और छोटू उरांव दोनों सब जोनल कमांडर थे। इनमें छोटू लोहरा पर पांच लाख रुपए का इनाम था।

वह कई आपराधिक मामलों में वांछित था। सुजीत उरांव व उसकी टीम में एक कैडर के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें एक एके-47 भी शामिल है।

एसपी ने की घटना की पुष्टि

एसपी हरिश बिन जमां ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने झारखंड जगुआर के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह कार्रवाई सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि है।

एसपी ने यह भी बताया कि 2025 में गुमला पुलिस ने अब तक आधे दर्जन से अधिक नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK