इन कोयला कामगारों को नहीं मिलेगा बोनस, आदेश जारी

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। कोल इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड (बोनस) के भुगतान की मंजूरी दे दी है। यह फैसला जेबीसीसीआई-XI की स्टैंडर्डाइजेशन कमेटी की छठी बैठक में 25 सितंबर, 2025 को लिया गया। इससे कंपनी में कार्यरत करीब 2.20 लाख कामगारों को लाभ होगा।

इस निर्णय के अनुसार कामगारों को इस वर्ष ₹1.03 लाख रुपये बोनस मिलेगा। बोनस का भुगतान कामगारों की उपस्थिति के आधार पर प्रोराटा (Pro-rata) पद्धति से किया जाएगा। यह भुगतान कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों के उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो 26 सितंबर, 2025 तक सेवा में रहे हैं।

ये हैं प्रमुख शर्तें

वे कामगार, जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कम से कम 30 कार्य दिवस पूरे किए हैं, प्रोराटा आधार पर बोनस (पीएलआर) पाने के पात्र होंगे।

जिन कर्मचारियों को भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी, हिंसक व्यवहार, चोरी, गबन या कंपनी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के कारण सेवा से बर्खास्त किया गया है, वे पात्र नहीं होंगे।

अप्रेंटिस एक्ट-1961 के अंतर्गत प्रशिक्षु और कंपनी प्रशिक्षु, जिन्हें केवल वजीफा मिला है, इस अवधि के लिए पात्र नहीं होंगे। हालांकि, जिस तिथि से उन्हें नियमित वेतनमान में लिया गया, उसके बाद से वे पात्र होंगे।

वे कामगार, जिन्होंने सेवानिवृत्ति, मृत्यु, इस्तीफे या सुपरएनुएशन से पहले रिटायरमेंट बेनिफिट स्कीम के तहत सेवा छोड़ी है, उन्हें भी प्रोराटा आधार पर भुगतान मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *