गणपत लाल चौरसिया
गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र में करीडा गांव निवासी भोला साहू की 14 वर्षीय पुत्री संतोषी कुमारी की कुंआ में डूबने से मौत हो गई। घटना शनिवार की है। बताया जाता हैं कि संतोषी कुमारी पानी भरने के लिए कुंआ पर गई हुई थी। पानी भरते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई।
ग्रामीणों द्वारा उसे कुएं से बाहर निकाला गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो रोकर बुला हाल हो गया।
मृतक के चाचा नारायण साहू ने बताया कि गांव में हर घर नल जल योजना के तहत दो जलमीनार बनाए गए थे। एक जलमीनार खराब पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पाता हैं। दूसरे जलमीनार का पानी पीने योग्य नहीं है। इसके फलस्वरूप ग्रामीणों को नजदीकी कुएं से पीने का पानी लाना पड़ता है।
एसआई विनय कुमार महतो ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। परिजनों को सौंप दिया। संतोषी के मौत से स्थानीय स्कूल में पढ़ने वाली संतोषी की सहपाठियों और उसके गांव में मातम का माहौल है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK