पिठोरिया प्रखंड के बालू गांव का पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

पिठोरिया। शारदीय नवरात्र पर राजधानी के पिठोरिया प्रखंड अंतर्गत बालू गांव स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, देवी मंदिर का विशेष आकर्षण का केंद्र भव्य पंडाल बना है। पंडाल का स्वरूप उत्तराखंड के चार धामों में से एक श्री केदारनाथ धाम पर आधारित है।

करीब 25 कारीगरों ने कई दिनों की मेहनत के बाद इस आकर्षक पंडाल को बनाया है। उद्घाटन के साथ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त यहां पहुंचकर मां जगत जननी दुर्गा के साथ-साथ केदारनाथ धाम के दिव्य दर्शन कर विशेष आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। सुख, शांति व समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार राम (बंटी) ने बताया कि पंडाल निर्माण पर लगभग 7.50 लाख रुपये की लागत आई है। इसे आकर्षक लाइटों से सजाया गया है, जो रात में इसकी भव्यता को और भी बढ़ा देती है।

इस आयोजन में समिति के संस्थापक किशुन राम, मुख्य संरक्षक रामेश्वर राम, संरक्षक जागेश्वर सिंह व सुरेश राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आयोजन समिति में अरविंद कुमार राम, अमित कुमार महतो, रणधीर सिंह, संजय कुमार राम, नरेश यादव, उमेश राम, शंभू शंकर सिंह, तीर्थ पाहन, संजय यादव, विनोद राम, संतोष राम, बबलू राम, झलकू महतो, सुनील महतो, राहुल यादव, सूरज गोप, रोहित महतो, सुभाष सिंह, मनोज यादव, यशवंत रंजन और नीरज गोप सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK