विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में सप्तमी तिथि को सभी पूजा पंडालों के पट खुल गये। सप्तमी तिथि को मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना बड़ी विधि-विधान से सम्पन्न हुई। सभी पूजा पंडालों में पुरोहितों ने मां की प्राण प्रतिष्ठा कराई।
पूजा पंडालों के पट्ट खुलते ही मां के दर्शन के लिए लोगों के कदम पूजा पंडाल की ओर बढ़ चले हैं। इससे पूर्व कांडी प्रखंड के लगभग एक दर्जन दुर्गापूजा कमेटी का जलयात्रा हुआ।
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल से विभिन्न पूजा समिति के लोगों ने कलशों में अभिमंत्रित जल भरकर वापस पूजा पंडाल में स्थापित किया। इसमें दुर्गापूजा समिति अधौरा, सोनपुरवा, डीहवार टोला सोनपुरवा, भरत पहाड़ी, देवडीह, महुली, डेमा, घुरुआ, खुटहेरिया व कुशहा का कलश यात्रा सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल से सम्पन्न हुआ।
विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने सोमवार को कांडी स्थित महावीर सह राम जानकी मंदिर पूजा पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर विधानसभा क्षेत्र में सुख शांति की कामना की।
इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष सह पंचायत मुखिया विजय राम ने विधायक को पगड़ी पहनाकर व फूल माला के साथ अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने प्रखंड के सभी पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मौके पर राजद प्रखण्ड अध्यक्ष जगदीश यादव, उदय राम, डॉ अनिल प्रसाद, युवा समाजसेवी बाबू खान, विनोद चंद्रवंशी, हरिनाथ चन्द्रवँशी, सलीम राय सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK