जागृति योजना के तहत घर-घर न्याय पहुंचाना ही उद्देश्य : राजेश कुमार सिन्हा

झारखंड
Spread the love

  • डोर-टू-डोर विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

रांची। बेड़ो प्रखंड की पुरियो पंचायत भवन में जागृति (घर-घर में न्याय की जागृति) के तहत डोर-टू-डोर विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झालसा के निर्देश, न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष के मार्गदर्शन और डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में यह कार्यक्रम हुआ।

इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, सहायक एलएडीसी अनुप कुमार, पुरियो पंचायत के मुखिया नीरज कुजूर व ग्राम प्रधान, विधि के छात्र-छात्राओं में अमन कुमार तिवारी, अनुराग कुमार दुबे, प्रताप श्रीवास्तव, सुनीता कुमारी, नेहा कुमारी, ममता कुमारी, पीएलवी सतीश कुमार, अमृत बड़ाईक, सधनी कुमारी, संजय हजाम, दिनेश प्रमाणिक, चालक राजा व अन्य ग्रामीण शामिल थे।

डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने जागृति (घर-घर न्याय की जागृति) नालसा योजना के तहत ग्रामीणों को दी जानेवाली सुविधाओं और विधिक निःशुल्क सहायता के तहत न्यायालय में लंबित मामलों से संबंधित सुविधाओं के बारे ग्रामीणों को जागरूक किया।

साथ ही, लोक अदालत, मध्यस्थता, प्री-लिटिगेशन और निःशुल्क दिये जाने के प्रावधानों को बतलाया। इसके अलावा ग्रामीणों के सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा पंचायत, थाना, प्रखंड में नियुक्त पीएलवी के बारे में लोगों को जानकारी दी।

श्री सिन्हा ने नालसा टॉल फ्री नम्बर-15100 की जानकारी दी। कहा कि ग्रामीण अपनी समस्याओं को उक्त नम्बर पर सम्पर्क कर साझा कर सकते है। उन्‍होंने कहा कि युवा नशा से दूर रहे। नशा केंसर की तरह हमारे समाज में फैल रहा है। जागरुकता के माध्यम से इसे समाप्त करना ही हमलोगों का उद्देश्य है। भारत को नशामुक्त करना है।

सहायक एलएडीसी ने मजदूरों, बच्चों व महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारी दी, जिसके तहत जॉब कार्ड, लेबर कार्ड बनाये जाने और बाल, विवाह, बाल मजदूरी, डायन प्रथा, दहेज प्रथा, शिक्षा के अधिकार, मानव तस्करी पर विस्तृत चर्चा किये।

डालसा के पीएलवी ने 13 सितंबर को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। कहा कि वादकारी अपने वादों का निस्तारण उक्त तिथि को करा सकते हैं। इससे समय व धन की बचत होगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK