कालापहाड पंचायत में समाजसेवी प्रमोद यादव ने कराया सड़क निर्माण

झारखंड
Spread the love

लक्ष्मी प्रसाद सिंह

हुसैनाबाद। पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत काला पहाड़ पंचायत के ग्राम माडादाग में आजादी के बाद आज पहली बार सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। इसकी शुरुआत समाजसेवी सूरज कुमार यादव (प्रमोद) ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आहर पिड पर अपने निजी खर्च से लगातार 2 दिनों में सड़क बनाया। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

मुखिया पति प्रमोद कुमार यादव की ग्रामीणों ने काफी सराहना की। आभार व्यक्त किया। सभी ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार गांव में सड़क बनने से वाहन का आवागमन सुचारू रूप से चालू हुआ है। जब कोई बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना होता, तब हम लोगों ने उसे कंधे पर लेकर अस्पताल पहुंचते थे।

मौके पर रामप्रीत भुइया सुखदेव भुइया शयमदेव भुइया भोलू भुइया रामजी भुइया महेश भुइया सुनील भुइया प्रमोद भुइया प्रवेश भुइया गणेश भुइया भुनेश्वर भुइया मुनेश्वर भुइया संजय भुइया पिंटू भुइया तपेश्वर यादव महेंद्र यादव लक्ष्मण यादव कर्मदेव भुइया आदि लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK