सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट ने काव्य गोष्ठी का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। दिल्ली स्थित स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट ने काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। संस्‍था के संस्थापक रवीन्द्र नाथ सिंह और राष्ट्रीय अ़ध्यक्षा ममता सिंह के मार्गदर्शन में लोहरदगा जिला इकाई ने लोहरदगा जिला अध्यक्षा इंदु तिवारी के नेतृत्व में टाउन हाल में काव्य गोष्ठी-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की झारखंड अध्यक्षा ममता झा ने की। मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद और विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरीशंकर शर्मा थे। अन्य सम्मानित अतिथि डॉ कुमार मनीष अरविंद, अमरेश कुमार, हरिवंश प्रभात, रविशंकर पाण्डेय, विजय प्रसाद शुक्ल एवं उमेश कुमार पाठक ‘रेणु‘  भी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ राम प्रवेश पंडित के सरस्वती वंदना एवं ममता झा के संस्था गान से हुआ। संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार रथिंन्द्र नाथ झा ने स्वागत किया। संस्था के उद्देश्य और गतिविधियों पर प्रकाश डाला। रवि शंकर पाण्डेय को संस्था के झारखंड संरक्षक एवं उमेश कुमार ‘रेणु’ को झारखंड सचिव का पदभार दिया गया।

काव्य गोष्ठी में कुमार मनीष, अरविन्द, रवि शंकर पाण्डेय, हरिवंश प्रभात, डॉ विजय प्रसाद शुक्ल, उमेश कुमार पाठक रेणु, अमरेश कुमार, दिवाकर झा, विजय शंकर मिश्र, ममता झा, डॉ रामप्रवेश पंडित, आचार्य धनंजय पाठक, डॉ अवधेश कुमार पाण्डेय, डॉ मंजु पाण्डेय, सरोज कुमार आजाद, रीना प्रेम दुबे, प्रेम प्रकाश दुबे, अवधेश कुमार ओझा, जया लक्ष्मी, एमजे अजहर, अंजनी कुमार दुबे, प्रिय रंजन पाठक, चंदा झा, वंदना श्रीवास्तव, अमित कुमार विनी, राजीव कुमार द्विवेदी, अब्दुल कयूम रूमानी, डॉ मकवूल मंजर, मनीष कुमार मिश्र, कुमार घनश्याम, आचार्य डॉ जितेंद्र तिवारी, डॉ सुषमा श्रीवास्तव, रामचंद्र गिरि एवं जयप्रकाश पाण्डेय ने काव्‍य पाठ किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK