पिठोरिया में कलश यात्रा के साथ शारदीय दुर्गा पूजा का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। शारदीय नवरात्र की शुभ बेला में सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। जय माता दी के जयघोष और भक्ति गीतों के साथ श्रद्धालु महिलाओं ने गाजे-बाजे के बीच कलश यात्रा में हिस्सा लिया। इसके साथ ही शारदीय दुर्गा पूजा की औपचारिक शुरुआत हो गई।

पुरोहित अखिलेश्वर पाठक और राम कृष्ण मिश्रा की अगुवाई में स्थानीय परकला बांध से वैदिक ऋचाओं के उद्घोष के साथ पवित्र जल को कलश में लेकर हजारों महीलाएं ग्राम भ्रमण में शामिल हुईं। आदिशक्ति की भक्ति में लीन महिलाएं कलश यात्रा की समाप्ति पर दुर्गा मंदिर पहुंचीं। वहां सनातनी रीति-रिवाज से कलश की स्थापना कर विधिवत शारदीय नवरात्र पूजा की शुरुआत हुई।

पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। वहीं साध्वी संगीता किशोरी द्वारा संगीतमय रामकथा की प्रस्तुति दी जाएगी। कथा के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों का संदेश दिया जाएगा।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से शांति, सौहार्द और धार्मिक आस्था के साथ उत्सव में भाग लेने की अपील की है। कलश यात्रा में पूजा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *