अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में एसबीयू के छात्र का चयन

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय के योग एवं नेचुरोपैथी विभाग के एमएससी इन योगिक साइंस के छात्र पंकज कुमार महतो का चयन एशिया पेसिफिक योगासन चैंपियनशिप, 2025 में हुआ है। पंकज कुमार महतो ने सर्वप्रथम जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर यह पात्रता हासिल की।

वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स इंटरनेशनल द्वारा आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 13 से 16 अक्टूबर तक मलेशिया में आयोजित की जाएगी।

एसबीयू के छात्र की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन समेत राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK