सदर अस्पताल प्रबंधन ने रोटरी क्लब ऑफ़ रांची को किया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। सदर अस्पताल प्रबंधन ने रोटरी क्लब ऑफ़ रांची को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत रोटरी क्लब ऑफ़ रांची को नि-क्षय मित्र बनाया गया। रोटरी क्लब की ओर से पिछले छह महीनों से टीबी मरीजों के लिए पौष्टिक आहार एवं राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। हर माह जरूरत अनुसार मरीजों के लिए राशन किट वितरित किया जाता है।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि हमारी संस्था हमेशा ऐसे गंभीर बीमारियों के बचाव एवं रोकथाम में जुटी रहती है। पोलियो से मुक्ति दिलाने के बाद रोटरी क्लब टीबी से आजादी दिलाने  में लगी है और इस क्षेत्र में कई बड़े छोटे कार्य किए जा रहे है।

इस अवसर पर संस्था के निर्वर्तमान अध्यक्ष गौरव बागरॉय, कार्यक्रम के संयोजक अमित अग्रवाल, जसदीप सिंह, गिरीश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK