रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सितंबर-2025 के सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसके अनुसार अनुसार झारखंड के अभय कुमार ने अखिल भारतीय स्तर पर 15वां स्थान प्राप्त कर पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। वे राज्य के रामगढ़ कैंट के कोयरी टोला के निवासी हैं।
अभय कुमार ने यह उल्लेखनीय सफलता अपने प्रथम प्रयास में ही प्राप्त की है। वे मनोज कुमार और श्रीमती मंजू देवी के सुपुत्र हैं। अभय कुमार ने फाइनल में दोनों ग्रुप में 600 अंको में से 458 अंक प्राप्त किया है।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि की जानकारी इंस्टीट्यूट की रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने दी। उन्होंने बताया कि अभय कुमार की यह उपलब्धि राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह दर्शाता है कि निरंतर मेहनत और समर्पण से सफलता प्राप्त की जा सकती है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


