Ranchi: भाजपा नेता और बिल्डर रमेश सिंह को फिर मिली जान से मारने की धमकी

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। अपराधियों ने भाजपा नेता और बिल्डर रमेश सिंह को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी है।

यह धमकी उन्हें पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर दी गयी है। धमकी देने वाले ने उनसे रंगदारी की मांग की है। रमेश सिंह ने इस मामले की लिखित शिकायत रांची के सुखदेवनगर थाना में सोमवार दर्ज कराई है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें उनके मोबाइल फोन पर धमकी भरा कॉल आया, जिसमें कहा गया कि अगर रांची में धंधा करना है, तो हमें रंगदारी देनी होगी।

धमकी देने वाले ने चेतावनी भी दी कि अगर वह रंगदारी नहीं देते हैं, तो उन्हें इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। यह पहली बार नहीं है जब रमेश सिंह को इस तरह की धमकी मिली है।

इससे पहले भी उन्हें पीएलएफआई को सहयोग नहीं करने पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *