दुमका। जरमुंडी स्थित कन्या मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन 10 सितंबर को किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रधान धनंजय कुमार ने की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, वरीय शिक्षक अनिल कुमार शाही, शिक्षिका श्रीमती मधुमाला कुमारी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय स्थापित करना और बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और समग्र विकास पर चर्चा करना था। बैठक के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कहा कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।
इन बिंदुओं पर हुआ विचार-विमर्श
- छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति – सभी विषय शिक्षकों ने बच्चों की पढ़ाई में प्रगति व चुनौतियों की जानकारी दी।
- अनुशासन एवं उपस्थिति – विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
- विद्यालय वातावरण – बच्चों के लिए स्वच्छ और बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने हेतु आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई।
- अभिभावकों की भूमिका – अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, समय पर विद्यालय आने और घर पर अभ्यास करने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया गया।
- विद्यालय प्रबंधन समिति के सुझाव – विद्यालय के समग्र विकास के लिए समिति के सदस्यों ने रचनात्मक सुझाव दिए।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK