पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल होना है। चुनाव की घोषणा अक्टूबर में होने की संभावना है। इससे पहले नीतीश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इससे चुनाव में बड़ा उलटफेर होने की संभावना जताई जा रही है।
एनडीए सरकार नवरात्रि के दौरान बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 जमा करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिलकर पैसे ट्रांसफर करेंगे। एनडीए की एक बड़ी संयुक्त रैली की संभावना है।
दरअसल, बिहार सरकार ने “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” नाम की एक नई योजना को मंज़ूरी दी है। इसके अंतर्गत हर परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त में ₹10,000 देने की घोषणा हुई है।
योजना के बाद के चरणों में या मूल्यांकन के बाद यदि महिला रोजगार सफलता पूर्वक शुरू करे, तो सरकार द्वारा ₹2,00,000 तक की अतिरिक्त सहायता देने की बात कही गई है।
इस योजना की शुरुआत सितंबर, 2025 से करने का प्रस्ताव है। राशि का ट्रांसफर बैंक खातों में किया जाना है। बताते चलें कि लाडली बहना योजना की वजह से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के सभी गढ़ ढह गए थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


