नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

अपराध उत्तर प्रदेश
Spread the love

उतर प्रदेश। दुखद खबर उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से सामने आई है, जहां जामो थाना क्षेत्र में रविवार को एक नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला।

परिजनों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और मामले की जांच शुरू कर दी है। जामो थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गोपालपुर गांव निवासी विनोद कुमार की पत्नी पिंकी देवी का शव फंदे से लटकता मिला।

सुबह जब परिजन उठे, तो देखा कि पिंकी का शव साड़ी के सहारे छत में लगे हुक से लटक रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ गौरीगंज अखिलेश कुमार वर्मा और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं।

परिजनों से पता चला है कि बेटे और मृतक महिला की शादी बीते 12 मई को हुई थी। नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK