- छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों को प्रस्तुत किया
पिठोरिया। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी में शारदीय दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एलकेजी से सातवीं कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या किरण यादव ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद कक्षा एलकेजी की छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों को प्रस्तुत किया।
कक्षा यूकेजी की छात्र-छात्राओं ने दुर्गा स्तुति का पाठ कर उपस्थित दर्शकों की प्रशंसा बटोरी। अगले चरण में पहली कक्षा की छात्र-छात्राओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
दूसरी कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत धुनुची नृत्य तो सोने पर सुहागा था। उपस्थित दर्शकों ने इस प्रस्तुति की दिल खोलकर प्रशंसा की। इस अवसर पर इन प्रस्तोता छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मौके पर प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का ही नहीं बल्कि नए संकल्पों और नयी ऊर्जा का भी त्योहार है। हमें अपनी अगली पीढ़ी को अपने संस्कारों और आदर्शों की जानकारी देने का भी यह सही समय है।
प्राचार्या ने सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन अवंतिका सिंह ने किया। निवेदिता, बबली रानी, अल्का सिन्हा, माधुरी, सुश्री शाम्भवी, सुश्री रितिका कुमारी सहित अन्य शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेतर कर्माचारियों के अथक प्रयासों से यह कार्यक्रम सफल रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


