राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण का निरीक्षण दल का झारखंड दौरा पर

झारखंड
Spread the love

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के क्रियान्वयन की कर रहा मॉनिटरिंग

रांची। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक चल रहा है। इसके सफल क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की तीन सदस्यीय दल 21 सितंबर से पांच दिवसीय झारखंड दौरे पर आई ही है।

इस दल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण में ओएसडी डॉ राजलक्ष्मी दास और जनसंपर्क अधिकारी नीलजा आंगमो एवं विभाग के पदाधिकारी हृदानंद शामिल हैं। इन पांच दिनों में दल झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सदस्यों के साथ राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित सदर अस्पतालों, ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का दौरा कर अभियान से जुड़ी जानकारी ले रहा है। इसके बेहतर क्रियान्‍वयन के लिए स्थानीय कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर रहा है।

अब तक इस दल के सदस्यों ने रांची, खूंटी, गोड्डा, रामगढ़, हजारीबाग, पाकुड़, गोड्डा और गुमला जिलों का दौरा किया है। आगामी दिनों में वे देवघर, बोकारो, लातेहार और लोहरदगा जिलों का दौरा करेंगे।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अनुसार अब तक राज्य में 31 हजार से अधिक स्वास्थ्य शिविरों में 15 लाख से ऊपर लाभार्थी खासकर महिलाएं जुड़ चुके हैं।

जिन रोगों को जांच विशेष रूप से की जा रही है उनमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर स्क्रीनिंग, सिकल सेल, टीबी, हीमोग्लोबिन, मानसिक स्वास्थ्य, टीकाकरण और प्री नेटल जच्चा बच्चा स्वास्थ्य चेक अप प्रमुख हैं।

प्रधानमंत्री ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ 17 सितंबर 2025 को मध्य प्रदेश के धार से किया था। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान विकसित भारत 2047 के लिए प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सशक्त समाज के दृष्टिकोण का प्रतीक है, जो महिला केंद्रित निवारक देखभाल पर केंद्रित है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK