रांची। एमएमके हाई स्कूल, बरियातू के छात्रों ने शुक्रवार को जेसीआई एक्सपो 2025 का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर छात्रों का स्वागत जेसीआई के अध्यक्ष प्रतीक जैन ने किया। उन्होंने छात्रों को एक्सपो की अवधारणा, उद्देश्य एवं आयोजन की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
श्री जैन ने बताया कि एक्सपो का मुख्य उद्देश्य छात्रों व युवाओं को शिक्षा, तकनीक, उद्योग, स्वास्थ्य और उद्यमिता से जोड़ना है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे यहां प्रस्तुत नवीनतम तकनीकों और नवाचारों से सीख लेकर अपने भविष्य को सशक्त बना सकते हैं।
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक्सपो में लगाए गए विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने इको स्टॉल सहित कई शैक्षणिक, औद्योगिक, सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी स्टॉल से महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। बच्चों ने उत्सुकता के साथ प्रश्न पूछे और प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर ज्ञानवर्धन किया।
इस मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद, शिक्षक भुनेश्वर मिर्धा भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में जिज्ञासा, व्यावहारिक ज्ञान और आत्मविश्वास का विकास होता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK