- सुबह 6 बजे तक ही जलार्पण की व्यवस्था रहेगी
संजय यादव
देवघर। बाबा नगरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सूचना है। अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी ने बताया है कि 7 सितंबर को भादो पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह खगोलीय घटना रात 9 बजकर 56 मिनट से शुरू होकर रात 1 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के सूतक काल का प्रभाव बाबा मंदिर में भी रहेगा। इसे लेकर बाबा मंदिर में एक विशेष व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि उस दिन सुबह 6 बजे तक ही जलार्पण की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद मंदिर के पट को बंद करा दिया जाएगा। ग्रहण समाप्त होने तक पूजा पाठ सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन बंद रहेंगे।
वहीं मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय से पहले जलार्पण दर्शन की परिक्रिया पूरी कर लें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। ग्रहण काल के दौरान मंदिर की साफ सफाई औऱ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विषेश सतर्कता रहेगी।
चन्द्रग्रहण जैसे धार्मिक अवसरों पर भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से व्यवस्थाओं का ख्याल रख रहा है। मंदिर अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि सूतक काल के दौरान ग्रहण समाप्त होने तक नियमों का पालन करें। ग्रहण काल में पूजा पाठ से वंचित रहे।
वहीं तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि ग्रहण काल के दौरान भक्त घर पर रहकर पूजा पाठ जप ध्यान में समय बातचीत करें। इसका धार्मिक फलाफल बहुत मिलेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK